संतकबीरनगर, मार्च 6 -- मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। मगहर में हाजी फिरोज के द्वारा गुरुवार को सामूहिक रोजा अफ्तार पार्टी आयोजित हुई। इस दौरान आयोजनकर्ता दर्जनों साथियों के साथ ही अंकुर पांडेय ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अय्यूब ( सर्जन) की मौजूदगी में पीस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने पर सर्व समाज के कल्याण के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस दौरान देश के साथ ही पूरी दुनिया में शांति, सामाजिक सौहार्द और भाईचारे के लिए दुआ की गई। रोजा अफ्तार में आए हुए लोगों को सम्बोधित करते हुएराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अय्यूब ( सर्जन) ने कहा कि माह-ए-रमजान का रोजा महज एक धार्मिक फर्ज नहीं बल्कि इंसानियत, सब्र एवं सेहत का पैगाम भी देता है। इस्लामिक कैलेंडर के नौवें महीने रमजान में रखे जाने वाले रोजे इंसान को भूख-प्यास के जरिए आत्म संयम...