बरेली, फरवरी 25 -- आयुष्मान कार्ड बनाये जाने की प्रगति की समीक्षा मंगलवार को सीडीओ देवयानी ने ऑनलाइन बैठक में की। जिले में आठ लाख आयुष्मान कार्ड बनाने का टारगेट है। उसके सापेक्ष बरेली की प्रगति धीमी है। अभी रोजाना लगभग ढाई हजार कार्ड ही बन पा रहे हैं। सीडीओ ने इस पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सभी संबंधितों को प्रतिदिन 5000 आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया है। बैठक में सीएमओ, एमओआईसी, बीडीओ आदि जुड़े थे। इसके साथ ही सीडीओ ने विकास खंड में संचालित योजनाओं, अनिस्तारित ऑडिट प्रस्तरों, आमजन की समस्याओं/शिकायतों के सम्बन्ध में विभिन्न स्तरों से प्राप्त पत्रों, आईजीआरएस निस्तारण एवं आकांक्षात्मक विकास खंडों में प्रगति की सम्बंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा कर कार्यवाही के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.