नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- कहावत है कि जो खाए अनार वह कभी न हो बीमार! सेब-केला के फायदों के बारे में आप खूब जानते होंगे लेकिन क्या अनार के फायदों के बारे में जानते हैं। अनार को कई लोग सिर्फ इसलिए नहीं खाते हैं क्योंकि उसे छीलने में परेशानी होती है। हालांकि, अनार के दाने रसीले और मीठे होते हैं, जिन्हें खाना हर कोई पसंद करता है। रिसर्च में साबित हुआ है कि अगर आप अनार खाते हैं तो शरीर में कई तरह की समस्याएं खत्म हो सकती हैं। न्यूट्रिशनिस्ट का भी कहना होता है कि अनार ऐसा फल है, जिसे खाने से आपके शरीर में फैट या कैलोरी नहीं बढ़ेगी। ऐसे में अनार वेट लॉस कर रहे लोग भी आसानी से खा सकते हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर सुभाष गोयल ने अनार खाने के फायदे और सही तरीका बताया है। अनार में क्या-क्या पाया जाता है? अनार में विटामिन C, विटामिन K, फोलेट, पोटैशियम और फाइब...