गया, जून 21 -- भारत को योग की जननी के रूप में विश्व ख्याति प्राप्त है और प्राचीन काल से इस अनोखी कला की परंपरा चली आ रही है। अगर हम रोजाना के क्रियाकलापों में योग को अपना लें और नित्य योगाभ्यास करें तो शरीर स्वास्थ्य और मन तथा मष्तिष्क चुस्त - दुरुस्त रहेगा। उक्त वक्तव्य दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के कुलपति प्रोफेसर कामेश्वर नाथ सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विवि के विनायक दामोदर सावरकर छात्रावास परिसर में ''स्वस्थ आयु हेतु योग'' विषय पर विशेष योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रो. उषा तिवारी, प्रो. प्रशांत कुमार राय, डीएसडब्ल्यू प्रो. पवन कुमार मिश्रा, प्रॉक्टर प्रो. प्रणव कुमार,परीक्षा नियंत्रक डॉ. शांतिगोपाल पाइन, प्रो. रवि कांत, डॉ. हेमंत कुमार...