वाराणसी, जनवरी 12 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में इन दिनों सुबह और दोपहर के अलावा रात में भी बिजली कट रही है। रोजाना तीन से चार घंटे की कटौती की जा रही है। रविवार को नरिया उपकेंद्र से खूब कटौती हुई। भोगाबीर, लंका, दुर्गाकुंड समेत कई इलाकों में दो से तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही। चौकाघाट और बेनियाबाग उपकेंद्र से घंटों सप्लाई बाधित रही। दोनों उपकेंद्रों से सुबह से रात तक कई बार टिपिंग भी हुई। चौकाघाट उपकेंद्र से यह समस्या एक सप्ताह से है। मछोदरी, मैदागिन, भेलूपुर उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ता भी कटौती झेल रहे हैं। यहां भी ट्रिपिंग जारी है। इससे लोगों को पानी की किल्लत भी हो रही है। उधर, उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की ओर से बनाए गए ग्रुप पर बिजली संबंधित समस्याओं की अनदेखी की जाती है। शिकायत के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं होता...