नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- हार्ट से जुड़ी बीमारियों का सामना आज कल कम उम्र के लोगों को भी करना पड़ रहा है। कार्डियोलॉजिस्ट इस समस्या के लिए आदतों को दोषी मानते हैं। जब दिल की मांसपेशियों के किसी हिस्से में खून का फ्लो रुक जाता है या जल्दी फ्लो नहीं होता तो दिल की मांसपेशियों को नुकसान पहुंच सकता है या फिर वह नष्ट हो सकती हैं। इंटीग्रेटिव कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर संजय भोजराज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक ऐसी आदत के बारे में चेतावनी दे रहे हैं जो हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा सकती है। यह भी पढ़ें- हार्ट अटैक से एक महीने पहले शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, इग्नोर करना पड़ सकता हैक्या कहते हैं डॉक्टर? डॉक्टर कहते हैं कि उनके सालों के एक्सपीरियंस के बाद जिस एक चीज को उन्होंने नोटिस किया है वह एक आदत जो हर बार उनके सामने...