सिद्धार्थ, मार्च 2 -- डुमरियागंज। डुमरियागंज कस्बे के बैदौला चौराहा पर रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें रोजा इफ्तार करने के बाद अकीदतमंदों ने मुल्क के अमन चैन के लिए दुआ मांगी। कार्यक्रम में गंगा जमुनी तहजीब की झलक दिखी। इस अवसर पर हाफिज अरबाब फारुकी, अफ़ज़ान फारुकी, काजी इमरान लतीफ़, जहीर मलिक, अतुल श्रीवास्तव,अजय श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...