लखीसराय, मार्च 3 -- कजरा। कांग्रेस राहुल-प्रियंका सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमर सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर बेरोज़गारी और महंगाई के मुद्दे पर विफल रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को पर्याप्त रोजगार नहीं मिल रहा और प्रतियोगी परीक्षाओं व नियुक्तियों में देरी से निराशा बढ़ी है। खाद्य पदार्थ, रसोई गैस व पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है। डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी से आयात महंगा हो रहा है, जिससे महंगाई बढ़ रही है। हालांकि सरकार योजनाओं का हवाला दे रही है, विपक्ष ने ठोस कदम उठाने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...