लखनऊ, नवम्बर 10 -- आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पर घोषणा करते हुए कहा कि बहुप्रतीक्षित 'रोज़गार दो, सामाजिक न्याय दो' पदयात्रा 12 नवंबर से 24 नवंबर तक अयोध्या के सरयू से प्रयागराज के संगम तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा यूपी के दो सबसे गंभीर मुद्दों-बेरोजगारी और सामाजिक अन्याय के खिलाफ एक जनआंदोलन का रूप लेगी। पदयात्रा को लेकर आप ने थीम सॉन्ग "मैं देश बचाने निकला हूं" जारी किया है। इस गाने को प्रसिद्ध गायक अल्तमश फरीदी ने अपनी आवाज़ में गाया है, जबकि इसके बोल जाने-माने शायर और लेखक बिलाल भाई ने लिखे हैं। संजय सिंह ने कहा कि यह गीत उत्तर प्रदेश के युवाओं और आम जनता की पीड़ा को बयां करता है और उन्हें अपने हक की आवाज़ बुलंद करने के लिए प्रेरित करेगा। संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.