मिर्जापुर, अप्रैल 22 -- जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड ज़मालपुर के रोजगार सेवक संघ के सदस्यों की बैठक मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय पर बैठक हुई। जिसमें पुराने ब्लाक कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। मनोज कुमार को अध्यक्ष, सुनील कुमार मिश्रा को उपाध्यक्ष, बृजभानु सिंह को संरक्षक चुना गया। फिरोज अहमद अंसारी कोषाध्यक्ष और जय सिंह को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस दौरान अशोक कुमार, बालकरन सिंह, सपना सिंह, मनीष कुमार, मंजू देवी, अब्दुल कलाम आदि मौजूद रहे। ‌ यह भी पढ़ें- लघु उद्योग भारती के फिर प्रदेश अध्यक्ष बने भीमसेरिया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...