समस्तीपुर, मार्च 30 -- रोसड़ा। मध्य पूर्व देशों के बीच जारी तनाव का असर अब स्थानीय बाजारों में साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान तक की कीमतों में तेजी से वृद्धि हुई है, जिससे आम उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। बाजार में अनिश्चितता का माहौल है और लोग अब खर्च करने में सावधानी बरत रहे हैं। शहर के मेन बाजार स्थित गल्ला व्यवसायियों के मुताबिक चावल की कीमतों में अचानक उछाल आया है। पहले 25 किलो का चावल का पैकेट जहां 1300 रुपये में मिल जाता था, वहीं अब इसकी कीमत बढ़कर 1400 रुपये प्रति बोरी हो गई है। बासमती और उसना चावल समेत लगभग सभी प्रमुख ब्रांडों के दाम में 10 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई है। कारोबारियों का कहना है कि पिछले साल के स्टॉक में कमी और नई फसल की आवक में देरी इसकी मुख्य वजह है। ...