मुजफ्फरपुर, अगस्त 23 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। आईबी के निरीक्षण भवन में रविवार को प्रखंड अध्यक्ष शशिकांत गुप्ता की अध्यक्षता में कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इसमें मुजफ्फरपुर पश्चिमी जिलाध्यक्ष कृपाशंकर शाही ने कहा कि मौजूदा समय में चीनी, राशन, रसोई गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी से आम जनता त्रस्त हैं। देश से भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने और कालेधन पर केंद्र सरकार की घोषणाएं महज झूठ का पुलिंदा साबित हुई हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता जवाब देगी। देश में दोबारा यूपीए की सरकार सत्तासीन होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का कार्यकाल जनविरोधी रहा है। सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूर्णत: नाकाम साबित हुई।उन्होंने यह भी पढ़ें- Begusarai News: बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करेगी माकपा सभी मंडल अध्यक्षों को पंचायत...