मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- औराई, एसं। मनरेगा अंतर्गत कार्यरत मजदूरों का एनएमएमएस के माध्यम से मजदूरों का त्रुटिपूर्ण फोटोग्राफ अपलोड करने को लेकर निदेशक डीआरडीए ने रोजगार सेवक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रखंड के राजखंड दक्षिण, भरथुआ, बसंत, औराई, महेशवारा, अमनौर में शिकायत मिलने के बाद जिले से गठित अनुश्रवण दल ने मजदूरों के अपलोड फोटोग्राफ की समीक्षा की। इसमें फोटोग्राफ त्रुटिपूर्ण पाया गया। इसको लेकर विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित पंचायतों में बड़े पैमाने पर घालमेल किए जाने की शंका है। इससे मनरेगा के बिचौलिये व कर्मियों में डर बना हुआ है। इस संदर्भ में पूछने पर मनरेगा के कोई भी पदाधिकारी कुछ भी बताने से इनकार करते नजर आ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...