बाराबंकी, मई 4 -- बाराबंकी। लंबित समय से मानदेय का भुगतान लंबित रहने व गैर विभागीय कार्य के लिए अवैधानिक दबाव को लेकर सोमवार को रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी ने अपना त्याग पत्र दे दिया। उन्होंने त्याग पत्र डीसी मनरेगा को सौंपा। उन्होंने पत्र में लिखा कि वह सिरौलीगौसपुर ब्लॉक के पंचायत किशनदासपुर में तैनात हैं। कई माह मानदेय लंबित है। जो कि श्रम पारिश्रमिक से संबंधित प्रावधानों व न्याय के सिद्धांतों का प्रत्यक्ष उल्लंघन है। मानदेय से अब तक काटी गई ईपीएफ की धनराशि भी मेरे यूएएन एकाउंट में जमा नहीं कराई गई। बीडीओ से कई बार मानदेय दिलाने व ईपीएफ का पैसा जमा कराने को कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। यह भी पढ़ें- मानदेय के लिए सीडीओ को दिया ज्ञापन रोजगार सेवकों को निरंतर गैर विभागीय कार्यों के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जिससे ...