दुमका, मई 13 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड अंतर्गत सरसाबाद पंचायत में पदस्थापित ग्राम रोजगार सेवक 29 वर्षीय लुखीराम टुडू का हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से प्रखंड क्षेत्र एवं विभागीय कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लुखीराम टुडू वर्ष 2024 से ग्राम रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने जामा प्रखंड के सरसाबाद पंचायत में योगदान दिया था। वे मूल रूप से दुमका सदर प्रखंड के हरिपुर पंचायत अंतर्गत बाबूपुर गांव के निवासी थे। बताया जाता है कि अचानक हार्ट अटैक आने के कारण उनका निधन हो गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- नर्स करुणा और कर्तव्य का जीवंत उदाहरण: प्रभात वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं सहकर्मियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत...