मोतिहारी, मार्च 20 -- मोतिहारी। कार्यों में लापरवाही व अनुशासनहीनता के आरोप में हरसिद्धि प्रखंड के हरपुर राय पंचायत के पंचायत रोजगार सेवक मनोज कुमार सिंह के वेतन से तीन वर्षो तक 15 प्रतिशत कटौती की गयी है। डीडीसी डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रखण्ड व पंचायत नहीं जाने व ईकेवाईसी की उपलब्धियों में सुधार नहीं किया गया। शोकॉज पूछा गया जो असंतोषजनक रहा। जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक में भी बाद में उपस्थित हुए। कार्यों में लापरवाही, उदासीनता बरतने व अनुशासनहीनता के कारण मनेाज कुमार सिंह के मूल मानदेय में 15 प्रतिशत की कटौती तीन वर्षों तक किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...