जौनपुर, अप्रैल 18 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर मनरेगाकर्मियों ने बकाया मानदेय समेत विभिन्न मांगों के समर्थन में शनिवार से कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी। शाहगंज ब्लाक के सोंधी कार्यालय पर संघ के ब्लॉक अध्यक्ष निशानाथ के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने खंड विकास अधिकारी को संबोधित एडीओ आईएसबी प्रमोद सिंह को ज्ञापन सौंपा। मनरेगाकर्मियों ने कहा कि मानदेय महीनों से लंबित है। अपनी मांगों को लेकर बीते महीने सात मार्च को बीडीओ को संबोधित मानदेय भुगतान को लेकर ज्ञापन सौंपा था। चेतावनी दी थी कि समय रहते मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो मनरेगा कर्मचारी कार्य बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे। यह भी पढ़ें- मांगे पूरी न होने पर कर्मियों ने शुरू की कलम बंद हड़ताल मांगे पूरी न होने पर मनरेगाकर्मियों ने ...