बलिया, अप्रैल 4 -- नवानगर। मानदेय भुगतान समेत अन्य समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शनिवार को नवानगर ब्लॉक के ग्राम रोजगार सेवकों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई तथा बीडीओ विनोद कुमार बिंद को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग किया। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगे पूरा नहीं हुई तो वह प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन में रोजगार सेवकों ने बताया है कि मनरेगा योजना के तहत कार्य करने के बावजूद लंबे समय से उनका मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही ईपीएफ से संबंधित अंशदान भी लंबित है, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है वह अपनी समस्याओं से कई बार अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे उनमें आक्रोश है। ज्ञापन देने वालों में राम ईश्वर गुप्ता, मनीष कुमार वर्मा, जित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.