जौनपुर, मार्च 20 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। 11 माह से लंबित मानदेय का भुगतान न होने से नाराज रोजगार सेवकों ने गुरुवार को बक्शा ब्लॉक मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। यहां बीडीओ शुभम बरनवाल को ज्ञापन सौंपा। कहा कि दीपावली और होली जैसे पर्व पर भी मानदेय न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। रोजगार सेवक संघ के जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार और ब्लॉक अध्यक्ष आशीष कुमार के नेतृत्व में पहुंचे रोजगार सेवकों ने समस्याओं के बारे में बताया। कहा कि ब्लॉक के लेखाकार और मनरेगा कंप्यूटर सहायक का भुगतान फरवरी तक हो चुका है, जबकि उनका मानदेय अब तक लंबित है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है। रोजगार सेवकों ने बताया कि मानदेय ही उनकी आय का मुख्य स्रोत है और इसके अभाव में परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। मानदेय के साथ ईपीएफ देयता के भुगत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.