शाहजहांपुर, मार्च 12 -- रोजगार सेवकों ने बीडीओ को पत्र देकर मानदेय एवं ईपीएफ दिलाये जाने की मांग की। बुधवार को रोजगार सेवकों ने ब्लाक परिसर में एकत्र होकर बीडीओ को पत्र दिया। रोजगार सेवकों ने बताया कि उनको कई महीनों से मानदेय नही मिला, होली से पूर्व भी पत्र देकर मानदेय की मांग की थी लेकिन किसी ने नही सुना। पत्र देने बालों में अक्षय मिश्रा, अवनीश मिश्रा, विवेक वर्मा, स्वतंत्र कुमार, बजेश कुमार, सुधीर कुमार, रामनिवास यादव, अभय सिंह, गौरव कुमार, नीलकंठ, राकेश चंद्र आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...