रोजगार सेवकों ने दस सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन
चंदौली, जून 16 -- चंदौली, संवाददाता। ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में ग्राम रोजगार सेवकों ने विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान रोजगार सेवकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित दस सूत्रीय ज्ञापन एडीएम को सौंपा। चेताया कि मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल यादव ने कहा कि रोजगार सेवक वर्ष 2006 से मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायतों में संविदा पर कार्यरत हैं, लेकिन आज तक उन्हें नियमित मानदेय, सामाजिक सुरक्षा और अन्य सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं। यह भी पढ़ें- ग्राम रोजगार सेवकों ने मांगा राज्य कर्मचारी का दर्जा कहा कि प्रदेश में लगभग 58 हजार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.