हाथरस, मार्च 12 -- हाथरस। लम्बे समय से मानदेय नहीं मिलने के विरोध में बुधवार को विकास खंड़ सासनी परिसर में अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारियों के कथित अड़ियल रवैये के खिलाफ रोजगार सेवकों ने 'बुद्धि-शुद्धि हवन यज्ञ का आयोजन भी किया। रोजगार सेवक संघ के प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार ने बताया कि 9 तारीख को खंड विकास अधिकारी और परियोजना निदेशक से मानदेय भुगतान के लिए अनुरोध किया गया था। उनका आरोप है कि 28 फरवरी को मानदेय फीडिंग के लिए शासनादेश जारी होने के बावजूद, स्थानीय अधिकारी इसे फीड करने से इनकार कर रहे हैं। रोजगार सेवकों का कहना है कि खंड विकास अधिकारी किसी भी आदेश को मानने को तैयार नहीं हैं और उन्होंने स्पष्ट रूप से मानदेय फीडिंग न करने की बात कही है। इस स्थिति के कारण रोजगार सेवकों में भारी रोष व्याप्त है। अधिकारियों के ...