अमरोहा, मार्च 4 -- ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को स्थानीय रामलीला मैदान परिसर में आयोजित हुई। बैठक में रोजगार सेवकों ने जुलाई 2025 से फरवरी 2026 तक आठ माह का मानदेय अभी तक भी नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष चीनू सागर ने कहा कि वेतन लंबित होने के चलते रोजगार सेवक अपने बच्चों की स्कूल फीस तक जमा नहीं कर पा रहे हैं। परिवार के भरण-पोषण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष कुबेर सैनी ने बकाया आठ माह का वेतन जल्द जारी कराए जाने की मांग की। इस दौरान नजीर हुसैन, कृपाराम, हेमंत कुमार, इकबाल, मोहित त्यागी, विनोद कुमार, संजीव कुमार आदि रोजगार सेवक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.