कोडरमा, मार्च 31 -- चंदवारा। राज्यस्तर पर रोजगार सेवकों की जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल से सरकार की योजना का कामकाज प्रभावित हो रहा है। इसमें आवास योजना, बिरसामुंडा सिंचाई योजना, कूप, बागवानी, डोभा, पशु शेड आदि का काम प्रभावित हो रहा है। गौरतलब है कि प्रदेश स्तर पर रोजगार सेवक संघ द्वारा समायोजन की मांग व लंबित मानदेय भुगतान की मांग को लेकर 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...