रोजगार सेवकों की अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू
गंगापार, जून 2 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। रोजगार सेवक संघ के प्रदेश नेतृत्व ने आह्वान पर दो जून मंगलवार से विकासखंड मांडा के सभी ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी दस सूत्रीय मांगों और कई महीनों से लंबित मानदेय के भुगतान को लेकर अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल शुरू कर दी है।मांडा ब्लॉक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी का स्थानांतरण हो जाने और वर्तमान में पद रिक्त होने के कारण रोजगार सेवकों ने जेई आरईएस. जगनारायण को मुख्यमंत्री को संबोधित अपना मांग पत्र और हड़ताल की लिखित सूचना सौंपी। इस दौरान मांडा ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी शंकर यादव ने कहा कि कई महीनों से मानदेय बकाया होने के कारण रोजगार सेवकों के परिवारों के सामने गहरा आर्थिक संकट पैदा हो गया है। मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में की गई घोषणाओं को भी अब तक धरातल पर लागू नहीं किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.