सोनभद्र, फरवरी 25 -- सोनभद्र, संवाददाता। बकाया मानदेय को लेकर रोजगार सेवक संघ जिलाध्यक्ष विनय पांडेय के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने बुधवार को कलक्टे्रट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बकाया मानदेय का शीघ्र भुगतान कराए जाने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनय पांडेय ने कहा कि मनरेगा कर्मचारी 18 वर्षों से मनरेगा अधिनियम में पूर्ण निष्ठा पूर्वक कार्य का संचालन कर रहे हैं और शासन द्वारा चलाये गये अभियान को गति प्रदान कर रहे हैं। इसके बावजूद हमारा अल्प मानदेय 8 माह से बकाया चल रहा है। मानदेय न मिलने से बच्चों की फीस, दवा, ब्लाक आने जाने का खर्च सभी प्रभावित हो रहा है। मानदेय न मिलने से कर्ज बढ़ने के कारण आर्थिक संकट का बोझ बढ़ता जा रहा है। हम लोग भुखमरी के कगार पर खड़े हैं। जबकि हमारे ग्राम रोजगार सेवक मनरेगा योजना में ई-...