आगरा, अगस्त 19 -- रूडसेट संस्थान के धरैरा स्थित परिसर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम किया गया। संस्थान की निदेशक संगीता कुजूर ने कौशल विकास एवं उद्यमिता कार्यक्रम के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को उच्च प्रभाव वाले कौशल, रोजगारपरक प्रशिक्षण एवं उद्यमिता से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास के माध्यम से युवा न केवल स्वयं के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न कर सकते हैं, बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान कर राष्ट्र के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। मुख्य अतिथि शिवनाथ आर्य रहे। यह भी पढ़ें- मास्टर ट्रेनर्स को उद्यमिता और स्वरोजगार का मिला प्रशिक्षण आयोजन में वरिष्ठ संकाय सदस्य बीएम पांडेय, दिनेश तोमर, गौरव शर्मा, विकास सिंह, पवन...