हरिद्वार, मार्च 11 -- गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्ययन संकाय में आयोजित कार्यशाला में छात्रों को उद्यमिता के आयामों, नए उद्यम की शुरुआत, कौशल विकास तथा पाठ्यक्रम के साथ उद्यमिता को जोड़ने की जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता टाटा स्ट्राइव के रीजनल डायरेक्टर प्रसन्ना नेगी ने बताया कि युवाओं के लिए केवल नौकरी प्राप्त करना ही लक्ष्य नहीं होना चाहिए बल्कि उन्हें रोजगार सृजन कर्ता बनने की दिशा में भी प्रयास करना चाहिए। बताया कि किस प्रकार उद्यमिता को शैक्षणिक पाठ्यक्रम के साथ जोड़ा जा सकता है और सीमित संसाधनों के साथ भी नए उद्यम की सफल शुरुआत की जा सकती है। दीपक ने टाटा स्ट्राइव के बीएमएस प्रोग्राम के विषय में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की। प्रो. पंकज मदान ने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को व्यावसायिक जीवन के लिए बेहतर रूप से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.