छपरा, जनवरी 30 -- 164 युवाओं का रोजगार के लिए चयन जीविका के तत्वाधान में रोजगार मेला का आयोजन छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले में जीविका के माध्यम से युवाओं व युवतियों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को रिविलगंज प्रखंड अंतर्गत प्रभुनाथ उच्च विद्यालय, देवरिया के प्रांगण में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य विकास योजना के तहत एक दिवसीय रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता देखने को मिली, जिससे आयोजन की सार्थकता स्पष्ट झलकी। रोजगार मेले में कुल 16 पीआईए व निजी कंपनियों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां युवाओं को विभिन्न रोजगार और प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी दी गई। मेले के दौरान लगभग 1123 युवा-युवतियों ने रोजगार प्राप्ति के लिए पंजीय...