कटिहार, अप्रैल 25 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि युवा रोजगार व कौशल विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय द्वारा श्रम संसाधन केंद्र परिसर में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन 28 अप्रैल को किया जाएगा l रोजगार शिविर में नियोजक कंपनी द्वारा ट्रेनिंग क्रेडिट ऑफिसर पद पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा l कटिहार सहित सीमांचल के जिलों में 30 रिक्त पदों के लिए भर्ती की जाएगी l 18 से 32 आयु वर्ग के इंटर और स्नातक उत्तीर्ण बेरोजगार युवा इस शिविर में भाग ले सकते हैं l अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पेन कार्ड, आधार कार्ड व निबंधन प्रमाणपत्र की छाया प्रति लाना अनिवार्य होगा l साक्षात्कार के आधार पर अंतिम रूप से योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा l चयनित अभ्यर्थी को 10476 से 16113 रुपया प्रति माह मानदेय द्वय जाएगा l यह भी पढ़ें- लखीसराय: 28 अप्रै...