दरभंगा, फरवरी 3 -- लहेरियासराय। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से जुड़ी छह सौ से अधिक महिलाएं जिन्होंने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया, उनके आगे की कार्ययोजना व समस्याओं के निदान के लिए वार्ड 21 में कार्यशाला सह शिविर का आयोजन किया गया। मुफ्ती मोहल्ला में लगे शिविर में वार्ड की सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया और इस योजना के बारे में जानकारी प्राप्त की। कई सवालों का जवाब भी उन्हें दिया गया। इसके अलावा लोगों की समस्याओं को भी सुना गया। अध्यक्षता वार्ड पार्षद नवीन सिन्हा ने की। इसमें जीविका दीदी मनिता कुमारी, दूजा देवी, रूबी देवी, राजीव कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...