गुमला, मार्च 17 -- गुमला संवाददाता । जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, गुमला के तत्वावधान में मंगलवार को नगर भवन परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। दिन के दस बजे से शाम चार बजे तक चले इस मेले में गुमला सहित झारखंड की 14 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी दिलेश्वर महतो और जिला नियोजन पदाधिकारी अनामिका तिर्की ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रोजगार मेले में कुल 317 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। जिनमें से 187 को शॉर्टलिस्ट किया गया। अंतिम रूप से 87 युवक-युवतियों का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर भी प्रदान किए गए। जिससे युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। डीडीसी ने अपने संबोधन में कहा कि जिला नियोजनालय द्वारा प्रत्येक तीन माह में इस प्रकार...