आजमगढ़, जून 12 -- आजमगढ़। राजकीय आईटीआई लालगंज में गुरुवार को आयोजित रोजगार मेले में कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कुल 230 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। जिनमें 77 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। संस्थान प्रभारी एवं प्रधानाचार्य रीतेश कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक राममूर्ति, सहायक सेवायोजन अधिकारी अवधेश कुमार सहित सेवायोजन विभाग एवं आईटीआई संस्थान के कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...