गोंडा, जून 16 -- गोण्डा, संवाददाता। केंद्र सरकार के 12 साल पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार मेला एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुल 92 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 76 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन कर उन्हें जॉब ऑफर या शॉर्टलिस्ट किया गया। कार्यक्रम में अग्रणी बैंक प्रबंधक विनोद तिवारी, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्र, उपायुक्त उद्योग बाबूराम और सेवायोजन अधिकारी गुलाब चंद्र मौर्य ने युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं और रोजगारपरक कार्यक्रमों की जानकारी दी। अधिकारियों ने रोजगार संगम, सेवामित्र, सेवायोजन पोर्टल तथा विदेशों में रोजगार के अवसरों से संबंधित पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया। इस दौरान युवाओं को स्वरोजगार और कौशल विकास से ज...