मथुरा, मार्च 13 -- उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, मॉडल कैरियर सेंटर मथुरा एवं महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रोजगार मेले में मेले में 756 अभ्यर्थियों का चयन हुआ, जिनमें 20 अभ्यर्थियों को मौके पर ही नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए। मेले का शुभारंभ विधायक पूरन प्रकाश, विधान परिषद सदस्य योगेश चौधरी , प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा, सहायक निदेशक (सेवायोजन) आगरा मण्डल चन्द्रचूड दुबे, जिला सेवायोजन अधिकारी सुगंधा जैन, सहायक सेवायोजन अधिकारी सौरभ तथा प्रानुशासक डॉ. रवीश शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मेले में 2300 से अधिक अभ्यर्थियों प्रतिभाग किया ने भाग लिया। विभिन्न निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग कर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया। इनमें प्रमुख रूप से विवो ...