गया, मई 23 -- गया जी के हरिदास सेमिनरी स्थित कला संस्कृति भवन में शनिवार को रोजगार मेला समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। गया जी में आयोजित कार्यक्रम में 74 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। युवाओं में रोजगार मेले को लेकर उत्साह था। रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र पाने वाले 74 अभ्यर्थियों में 57 युवा रेलवे से जुड़े हैं। वहीं 16 अभ्यर्थियों को इंडियन पोस्ट विभाग और एक अभ्यर्थी को पैरामिलिट्री एसएसबी में नियुक्ति मिली है। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों में नौ महिलाएं भी शामिल रहीं। इनमें छह महिलाओं को पोस्टल विभाग और तीन महिलाओं को रेलवे में नियुक्ति मिली है। महिलाओं की भागीदारी से समारोह में खास उत्साह था। कार्यक्रम मे...