सिमडेगा, जून 25 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर के तत्वावधान में गुरुवार को नगर भवन में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेला में जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 16 विभिन्न स्थानीय एवं बाहरी संस्थानों ने भाग लिया। रोजगार मेले में कुल 400 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। जिनमें से 122 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। इनमें 62 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों पर चयन हुआ, जबकि 17 अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- कौशल एवं रोजगार मेला में 87 अभ्यर्थियों का चयनउद्घाटन समारोह इससे पूर्व मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग, विधायक प्रतिनिधि शमी आलम, झामुमो जिला महासचिव शाफिक खान, जिला नियोजन पदाधिकारी-सह-जिला कौशल पदाधिकारी...