नोएडा, अप्रैल 4 -- ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस फार्मेसी और डीपीएसआरयू नई दिल्ली द्वारा संयुक्त रूप से रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान 580 युवाओं को नौकरी मिली। रोजगार मेला में 55 कंपनियां पहुंचीं। इस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार जीएन सिंह उद्घाटन समारोह में ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। इस आयोजन में 1200 से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...