बलिया, मार्च 25 -- बलिया। प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गंगा बहुद्देशीय सभागार में मंगलवार और बुधवार को आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेले में कुल 123 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ, जिसमें से 52 अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए गए। साक्षत्कार वर्धमान टेक्सटाइल्स (हिमाचल प्रदेश) एवं रमाया हेल्थ केयर जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने लिया। जिला सेवायोजन अधिकारी विकास कुमार ने इस रोजगार मेला को युवाओं के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उन्हें निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का मंच मिला। कहा कि आगे भी युवाओं के लिए ऐसे अवसर सुलभ कराने का निरंतर प्रयास होता रहेगा। इस मौके पर सेवा योजना विभाग के अखलाक अहमद, मुकेश कुमार सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.