सोनभद्र, फरवरी 23 -- सोनभद्र। जिला सेवायोजन कार्यालय लोढ़ी के परिसर में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 125 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 49 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले में कुल पांच कंपनियों विजन इंडिया सर्विसेज प्रालि हिण्डालको इण्डस्ट्रीज रेनूकुट, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लि० राबर्ट्सगंज, कैस्पर माइक्रो क्रेडिट वाराणसी, वज्र एलईडी सोल्यूशन्स प्रालि राबर्ट्सगंज एवं एलआईसी राबर्ट्सगंज ने प्रतिभाग किया। विभिन्न पदों पर कंपनियों के माध्यम से कुल 49 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस मौके पर जिला सेवायोजन अधिकारी प्रमोद तिवारी, सच्चिदानंद, मेला प्रभारी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार सिंह, पवन कुमार सोनकर, यंग प्रोफेशनल सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, मनोज कुमार, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन...