दरभंगा, फरवरी 22 -- बेनीपुर। मझौड़ा खेल मैदान में शनिवार को रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। रोजगार प्रबंधक राहुल कुमार बिल्टू ने कहा कि इसमें 16 कंपनियों ने भाग लिया। मेले में कुल 1173 युवाओं ने निबंधन कराया, जिनमें से 480 युवाओं का सीधी भर्ती के लिए चयन, 90 युवाओं का कौशल प्रशिक्षण एवं नियोजन के तहत प्रशिक्षण के लिए चयन तथा 70 युवाओं ने स्वरोजगार प्रशिक्षण के लिए आवेदन किया। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी, प्रखंड प्रमुख चौधरी मुकुंद कुमार राय, नप के मुख्य पार्षद, उप प्रमुख नूनून महतो, बीस सूत्री उपाध्यक्ष रजनीश सुन्दरम, जीविका की जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. ऋचा गार्गी, बीडीओ प्रवीण कुमार, उप मुख्य पार्षद राजीव ठाकुर, बीपीएम राजन कुमार, रोजगार प्रबंधक राहुल कुमार बिल्टू व अन्य ने किया। व...