अलीगढ़, अप्रैल 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अलीगढ़ परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय (मॉडल कैरियर सेंटर) एवं राजकीय आई टी आई अलीगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। जिसमें निजी क्षेत्र के सात नियोजकों के सापेक्ष 566 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग़ कर 472 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। मेले का शुभारंभ डॉ. पीपीसी शर्मा क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अलीगढ़ द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसमें जीव कुमार चौधरी, जिला रोजगार सहायता अधिकारी के द्वारा करियर काउंसिलिंग प्रदान की गई। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा मेला स्थल पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए गए। शुभम शर्मा यंग प्रोफेशनल मॉडल करियर सेंटर अलीगढ़ द्वारा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के नेशनल करियर सर्विस पोर्टल के विषय मे...