मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- कांटी। जिला नियोजन अधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित कौशल विकास केंद्र पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 65 चयनित युवकों में से 42 को नियुक्ति पत्र दिया गया। निजी कंपनी के एचआर विनय कुमार ने बताया कि युवकों की कंपनी में सुरक्षा जवान के पद पर भर्ती की गई है। एग्जिक्यूटिव संजीव कुमार ने बताया कि शेष चयनित युवकों को सात मार्च से शुरू होने वाली ट्रेनिंग से पहले नियोजन पत्र मिल जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...