हाथरस, फरवरी 28 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। जिला सेवायोजन कार्यालय के बैनर तले शनिवार को शहर के बागला डिग्री कालेज के मैदान में रोजगार मेले का आयोजन हुआ। 406 में से 302 युवाओं को विभिन्न कंपनियों ने ऑफर लेटर दिए। शनिवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन सेठ फूल चन्द बागला कालेज में सुबह दस बजे से शुरु हुआ,लेकिन बेरोजगारों की सुबह से ही भीड़ लगना शुरु हो गया। ग्यारह बजते ही कंपनियों ने प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार लेना शुरु कर दिया। रोजगार मेले में कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा कुल 406 बेरोजगार अभ्यर्थियों के साक्षात्कार कर कुल 302 बेरोजगार अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर किया गया साथ ही कम्पनी के प्रतिनिधि द्वारा कुछ अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान कर दिये गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...