रोजगार मेले में 260 युवाओं को मिला रोजगार
अयोध्या, मई 30 -- अयोध्या। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और मॉडल कॅरियर सेन्टर अयोध्या द्वारा राजकीय आईटीआई परिसर बेनीगंज में शनिवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 365 वेरोजगार युवक और युवतियों नें प्रतिभाग किया। इस अवसर पर निजी क्षेत्र की तकनीकी और गैरतकनीकी पदों पर कम्पनियों के एचआर द्वारा 260 बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इसी कैंप में एक कॅरियर काउंसलिंग कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। यह जानकारी सहायक निदेशक (सेवायोजन) अयोध्या मण्डल ने दी है। -- यह भी पढ़ें- मुंगेर: जिला नियोजनालय में रोजगार, सात युवाओं का चयन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.