चम्पावत, मई 16 -- सतीश जोशी, चम्पावत। जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर रोजगार मेला लगाया। इस दौरान 26 युवाओं का चयन किया गया। चयनित युवाओं को टाटा मोटर्स कंपनी पंतनगर में नौकरी दी जाएगी। शनिवार को सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 42 अभ्यर्थियों ने नौकरी के लिए आवेदन किया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया के बाद कुल 26 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से रोजगार के लिए चुना।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...