बलरामपुर, अप्रैल 24 -- बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जनपद में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर लेकर आया एक दिवसीय रोजगार मेला गुरुवार को सफलता के साथ आयोजित हुआ। यह मेला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कटरा शंकर नगर में आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आईटीआई कटरा शंकरनगर में आयोजित इस रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। साक्षात्कार के माध्यम से कुल 250 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित युवाओं को अधिकतम 18000 रुपये प्रतिमाह तक के वेतन पर नियुक्ति दी गई, जिससे युवाओं में उत्साह और उम्मीद की नई किरण जगी है। मेले के दौरान कंपनियों के एचआर प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों के शैक्षिक योग्यता, तकनीकी कौशल व व्यवहारिक दक्षता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.