रामनगर, मई 14 -- रामनगर। नगर सेवायोजन कार्यालय रामनगर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। गुरुवार को रोजगार मेले में केएस कॉरपोरेशन लिमिटेड के टाटा मोटर्स लिमिटेड पंतनगर, रुद्रपुर के लिए कौशल्या लर्न एंड अर्न योजनान्तर्गत नेप्स ट्रेनी के पदों के लिए प्रतिभाग किया गया। रोजगार मेले में 50 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार के बाद 23 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया और 11 अभ्यर्थियों का द्वितीय साक्षात्कार के लिए चयन किया गया। नगर सेवोयाजन अधिकारी प्रियंका गड़िया ने प्रतिभागी बेरोजगार अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर नवनीत लोहनी, प्रकाश चन्द्र आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...