पाकुड़, मार्च 8 -- श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय सह मांडल कैरियर सेंटर पाकुड़ द्वारा शनिवार को बाजार समिति परिसर, पाकुड़ में एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का भव्य आयोजन किया गया। मौके पर उपायुक्त मनीष कुमार, राजद जिला अध्यक्ष महावीर मड़ैया, सचिव रंजीत कुमार, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ज्योति दुबे, नियाजनालय पदाधिकारी राहुल कुमार मौजूद रहे। मेले में आठवीं पास से लेकर स्नातक उत्तीर्ण तक के सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। रोजगार मेले में कुल 23 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जहां युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान किए गए। मेले में कुल 627 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 188 अभ्यर्थियों का ऑन...