हापुड़, दिसम्बर 19 -- जिला सेवायोजन कार्यालय हापुड एवं राजकीय पॉलीटेक्निक हिण्डालपुर हापुड़ के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय पॉलीटेक्निक हिण्डालपुर हापुड़ में रोजगार मेला आयोजित किया गया। रोजगार मेले में 9 निजी क्षेत्र की बहुप्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा विभिन्न तकनीकी पदों के लिए पॉलीटेक्निक के अंतिम वर्ष के इलेक्ट्रीकल इंजी, मैकेनिकल इंजी., इलेक्ट्रॉनिक्स इंजी, टेक्सटाइल टेक्नालॉजी, टेक्सटाइल कैमेस्ट्री, टेक्सटाइल इंजी, टेक्सटाइल डिजाइनिंग और आईटीआई की विभिन्न ट्रेड यथा इलेक्ट्रशियन, फिटर, वेल्डर इत्यादि के लगभग 348 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार में भाग लिया। इनमें 173 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। राजकीय पालीटेक्निक हिण्डालपुर हापुड़ के इलेक्ट्रीकल इंजी अंतिम वर्ष के छात्र विशु वत्सोलिया को अधिकतम सैलरी पैकेज 3.48 लाख वर्ष, निर्मल चंद्रा मैके. इंज...